Hindi Notes

William Shakespeare's life works and life introduction विलियम शेक्सपियर का जीवन कार्य तथा जीवन परिचय

Life introduction


विलियम शेक्सपियर का जन्म स्ट्रैटफोर्ड-ऑन-एवन में 23 अप्रैल, 1564 को हुआ था। उनके पिता जॉन एक अच्छे धनाढ्य व्यवसाई थे। उनकी माँ मैरी आर्देन् संपन्न किसान की बेटी थी। वह अपने माता-पिता की प्रथम संतान थेें।अपने पिता की आर्थिक विपन्नता के कारण शेक्सपियर को उचित शिक्षा नहीं मिली सकी।
वह स्थानीय 'फ्री ग्रामर स्कूल' में पढ़े। जहां पर वह कुछ खास सीख नहीं पाए। साढे 18 वर्ष की उम्र में शेक्सपियर को ऐन हेथवे नामक लड़की से प्रेम हो गया और उन्होंने विवाह कर लिया। वह लड़की आयु में उनसे 8 वर्ष अधिक बड़ी थी। सन 1586 में शेक्सपियर लंदन गए तथा वहां उसने नाटक कंपनी में रुचि लेना प्रारंभ किया। शेक्सपियर के नाटकों के मंचन को देख महारानी एलिजाबेथ तथा उनके उत्तराधिकारी जेम्स प्रथम को भी अच्छा लगता था। शेक्सपियर का स्वास्थ बिगड़ने लगा तथा 52 वर्ष की आयु में 23 अप्रैल, 1616 में उसने महाप्रयाण किया। उसकी जन्म और मृत्यु की तारीखें समान थी।

अंग्रेजी साहित्य में ही नहीं बल्कि विश्व साहित्य में शेक्सपियर का अद्वितीय स्थान है उनकी कलम से नाटक का कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहा था। उना के दु:खांत नाटक, सु:खांत नाटक और अर्द्ध-सुखांत नाटक, ऐतिहासिक नाटक, प्रेमपूर्व नाटक आदि पूरी महारत के साथ लिखें। इन्होंने नाटकों की ही रचना नहीं की बल्कि 154 सोनेट्स भी रचे। इसके अलावा कुछ यादगार लंबी कविताओं की रचना भी की जिसमें उनकी अप्रतिम लेखन शैली की विशिष्टता प्रकट होती है। इस रूप में साहित्य क्षेत्र में उनकी पकड़ बहुआयामी है।

Note: जल्द ही इनका एक प्रसिद्ध नाटक पोस्ट की जाएगी।

दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसा लगा मुझे कमेंट कर के बताएं और शेयर जरूर करें।
धन्यवाद...

Post a Comment

0 Comments